Abhi Bharat

धनबाद : कायस्थ समाज को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से कायस्थ विचार मंच का चित्रांश मिलन समारोह संपन्न

दुर्गेश मिश्रा

धनबाद में कायस्थ समाज के लोगों को एक मंच पर लाने की तैयारी के तहत रविवार को राजेंद्र पार्क गोल्फ ग्राउंड धनबाद में राष्ट्रीय कायस्थ विचार मंच द्वारा एक चित्रांश मिलन समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें विभिन्न प्रदेशों और जिलों से बहुत से युवा, महिला, वरिष्ठ, बुद्धिजीवी व राजनीतिक लोगों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मंच के राष्ट्रीय संयोजक दिवाकर सिन्हा ने सभी चित्रांश का तहे दिल से स्वागत किया और मंच की सदस्यता दिलाई. इस कार्यक्रम में राजकुमार सिन्हा के नेतृत्व में सैकड़ों युवा चेतना मंच की सदस्यता ली.

बता दें कि शुक्रवार को ही राजकुमार सिन्हा कायस्थ विकास परिषद से इस्तीफा देकर इस मंच में आने का निर्णय लिया. ज्ञातव्य हो कि पिछले 6 महीने में मंच द्वारा चित्रांश समाज के हित में विभिन्न कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया. जिस से प्रेरित होकर बहुत से कार्य सामाजिक संगठन के लोग इस मंच से जुड़ने को तैयार हैं. कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश संयोजक अजय सिन्हा एवं समस्त धनबाद जिला इकाई के पदाधिकारियों द्वारा किया गया. जिनमें प्रमुख रुप से जिला संयोजक प्रकाश कुमार, सिन्हा दुर्गेश सिन्हा, राज रंजन, मुकेश सिन्हा, श्याम वर्मा विद्युत वर्मा, राज सिन्हा, विक्की सिन्हा, अजय सिन्हा, विशाल सिन्हा, अनिमेष सिन्हा, योगेश सिन्हा एवं अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा.

कार्यक्रम में राष्ट्रीय संयोजक दिवाकर सिन्हा ने बताया कि आने वाले समय में देश के विभिन्न जिलों में चित्रांश मिलन समारोह का आयोजन करके लोगों को जोड़ने का कार्य मंच करेगी. वहीं अतिथि प्रदेश संयोजक निशांत सिन्हा, अभिजीत सिन्हा एवं युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सह संयोजक सूरज कुमार सिन्हा भी उपस्थित हुए.

मंच की सदस्यता ग्रहण करने वालों में विभिन्न प्रदेशों से एवं धनबाद जिला से सुमन सिन्हा, सत्येंद्र सिन्हा, संजय सिन्हा, विकास श्रीवास्तव, अभिषेक सिन्हा, सुरेंद्र सिन्हा, नवीन सिन्हा व पूर्व महिला अध्यक्ष कल्पना सक्सेना कायस्थ विकास परिषद प्रमुख रूप से रहें. अंत में धन्यवाद ज्ञापन विशाल श्रीवास्तव ने किया और सभी के सहयोग की अपेक्षा की.

You might also like

Comments are closed.