Abhi Bharat

मोतिहारी : केसरिया प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष बच्चू लाल यादव को मातृशोक

एम के सिंह

पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष बच्चूलाल यादव की पूजनीया माता फूलझड़ी देवी का मंगलवार को निधन हो गया.

बता दें कि 95 वर्षीया फूलझड़ी देवी विगत कुछ माह से बीमार चल रही थी. वे अपने पीछे तीन पुत्र एवं तीन पुत्रियों सहित भरापूरा परिवार छोड़ गयी हैं. उनके निधन की खबर मिलते ही केसरिया के मनोहर छपरा स्थित मुखिया के पैतृक आवास पर समर्थकों एवं शुभचिंतकों का पहुंचना शुरु हो गया. उनके निधन पर केसरिया क्षेत्र सहित जिले भर के नेताओं, समाजसेवियों एवं पंचायती राज के जनप्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है.

केसरिया के पूर्व विधायक बब्लूदेव ने मुखिया संघ अध्यक्ष की माता जी के निधन पर गहरी संवेदना जतायी है. उन्होंने कहा कि फूलझड़ी देवी एक धर्मपरायण महिला थी, उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है. शोक व्यक्त करने वालों में राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष बच्चा प्रसाद यादव, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामशरण प्रसाद यादव, कल्याणपुर के राजद नेता मनोज कुमार यादव, केसरिया के प्रखंड प्रमुख राकेश सिंह, उपप्रमुख दुष्यंत सिंह राजू, पूर्व प्रमुख सुमित्रा कुमारी यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष इरफानुल हक खां, राजद प्रखंड अध्यक्ष हातीम खां, जदयू प्रखंड अध्यक्ष चुन्नू सिंह, जदयू नेता वसील अहमद खां, कांग्रेस नेता प्रफुल्ल कुंवर, मुखिया राजकुमार प्रसाद, पूर्व मुखिया चंदेश्वर यादव, समाजसेवी डॉ बी के राय एवं सुबोध कुमार पाठक सहित कई अन्य शामिल हैं.

शोकाकुल मुखिया संघ अध्यक्ष ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब 9 बजे गंडक नदी के सत्तरघाट पर मेरी स्वर्गीया माताजी का अंतिम संस्कार किया जाएगा.

You might also like

Comments are closed.