Abhi Bharat

सीवान : कुड़वा पंचायत के मुखिया के साथ हुई मारपीट मामले में दोनों पक्षों पर 16 नामजद प्राथमिकी दर्ज

सीवान || बड़हरिया थाना क्षेत्र के कुड़वा पंचायत में रविवार की सुबह पुरानी रंजिश को लेकर कुडवा पंचायत के मुखिया हारून रशीद उर्फ भट्टू के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर कुल 16 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है.

बताया जाता है कि कुड़वा पंचायत के मुखिया हारून रशीद उर्फ भट्टू के भाई आजाद अहमद द्वारा चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. वहीं, दूसरे पक्ष से कुड़वा निवासी शाहिद अली के पुत्र महम्मद आफताब ने 12 लोगों को नामजद करते हुए आवेदन दिया है. पुलिस ने आजाद अहमद के आवेदन के आधार पर कांड संख्या 139/26 तथा महम्मद आफताब के आवेदन पर कांड संख्या 140/26 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

इस संबंध में थाना अध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. (सीवान के बड़हरिया से राकेश रंजन गिरी की रिपोर्ट).

You might also like
Leave A Reply