सीवान : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद पहुंचे बड़हरिया, राजद के राष्ट्रीय महासचिव के पुत्र की सगाई समारोह में की शिरकत
सीवान || जिले बड़हरिया प्रखंड स्थित युवराज मैरिज हॉल में राजद के राष्ट्रीय महासचिव एवं पटना के प्रसिद्ध खाजा व्यवसायी अनिल जायसवाल के पुत्र अरुण कुमार की सगाई समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ. जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने शिरकत किया और वर-कन्या को आशीर्वाद दिया.

बता दें कि अरुण कुमार की सगाई सीवान जिले के नौतन गांव निवासी राजू जायसवाल की पुत्री अंजलि जायसवाल के साथ हुई. बताया जाता है कि अनिल जायसवाल, बड़हरिया के पूर्व मुखिया वीरेंद्र शाह के बहनोई हैं. इसी पारिवारिक रिश्ते के कारण यह सगाई समारोह बड़हरिया में आयोजित किया गया.
इस निजी समारोह में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की मौजूदगी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही. जैसे हीं उनके बड़हरिया आने की सूचना मिली, जिले से लेकर स्थानीय प्रशासन तक पूरी तरह अलर्ट हो गया. सड़क से लेकर कार्यक्रम स्थल तक ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए.
इस अवसर पर विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी, एमएलसी विनोद जायसवाल, पूर्व प्रत्याशी अरुण गुप्ता, अनवारूल हक, पूर्व मंत्री इंद्रदेव प्रसाद सहित कई वरिष्ठ राजद नेता मौजूद रहे. वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसडीएम आशुतोष कुमार गुप्ता, एसडीपीओ अजय कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार, अंचलाधिकारी सरफराज अहमद, थानाध्यक्ष छोटन कुमार समेत पुलिस पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल मुस्तैद दिखे. कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ. (बड़हरिया से राकेश रंजन गिरी की रिपोर्ट).