कैमूर : मां के ननिहाल में आये बच्चे की कुआं में गिरकर मौ’त, परिजनों मे मची चीख पुकार
कैमूर/भभुआ || जिले से बड़ी खबर है, जहां मां के ननिहाल में आए एक बच्चे की बैर तोड़ने के दौरान पानी भरे गहरे कुआं में गिरने से मौत हो गई. वहीं साथ में बैर तोड़ रहे बच्चों ने कशोर गुल किया तो मौके पर पहुंचे परिजन और ग्रामीणों की मदद से किशोर को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना दुर्गावती थाना क्षेत्र के बिछिया गांव की है.

बताया जाता है कि किशोर मोहनिया थाना क्षेत्र के कर्महरी गांव निवासी जयप्रकाश शर्मा के 13 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार है. सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि आकाश अपने मां के ननिहाल में आया हुआ था, जहां वह आज ननिहाल में गांव के बच्चों साथ बैर के पेड़ के पास पत्थर से बैर मारकर तोड़ रहा था. उसी दौरान आकाश अचानक पीछे हटा और पानी भरे गहरे कुएं में जाकर गिर पड़ा. जिसके बाद साथ में बैर तोड़ रहे बच्चों ने शोर गुल मचाया और परिजनों को घटना की सूचना दी, जिसके बाद घटना स्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. वहीं ग्रामीणों की मदद से बच्चे को बाहर निकाला गया और दुर्गावती पीएचसी में इलाज के लिए ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया.
वहीं घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जहां पुलिस और परिजनों के मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया. (कैमूर से विशाल कुमार की रिपोर्ट).