Abhi Bharat

सीवान : बड़हरिया में महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव जयंती समारोह श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया

सीवान || जिले के बड़हरिया प्रखंड के मालवीय नगर स्थित प्रजापति ब्रह्मकुमारी द्वारा शुक्रवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव जयंती समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसे मुख्य अतिथि पुलिस निरीक्षक सह थाना अध्यक्ष छोटन कुमार एवं ब्रह्मकुमारी बहनों ने संयुक्त रूप से किया.

इस अवसर पर सजे-धजे रथ पर विराजमान शिवलिंग के साथ भव्य नगर भ्रमण यात्रा निकाली गई. रथ पर ब्रह्मकुमारी की प्रधान बहन सवार थीं, जबकि सैकड़ों बहनें हाथों में ब्रह्मकुमारी का ध्वज लेकर साथ चल रही थीं. पूरा नगर भक्ति के माहौल से गूंज उठा.

नगर भ्रमण के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्र से लोगों को “खुद को जानो और परमात्मा को पहचानो” का संदेश दिया गया. बहनों ने बताया कि परमात्मा अजन्मा, अविनाशी और सर्वधर्म मान्य है. समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहें. (बड़हरिया से राकेश रंजन गिरी की रिपोर्ट).

You might also like
Leave A Reply