Abhi Bharat

कैमूर : जहरीले पौधा का बीज खाने से आठ बच्चों की बिगड़ी तबियत, गांव में मची अफरा-तफरी, सभी बच्चों का सदर अस्पताल में इलाज जारी

कैमूर/भभुआ || जिले से बड़ी खबर है, जहां चैनपुर थाना क्षेत्र के मदुरना गांव में उस वक्त चीख पुकार और अफरा-तफरी मच गई, जब एक के बाद एक बच्चों की अचानक तबियत बिगड़ने लगी. बता दें कि मदुरना गांव में डीजल का पौधा का बीज खाने से अचानक 8 बच्चों की तबियत बिगड़ गई. जिन्हें परिजनों द्वारा आनन-फानन में इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा सभी बच्चों का भर्ती कर इलाज किया जा रहा है.

वहीं सदर अस्पताल इलाज कराने आए बच्चों के परिजन सोमारु कुमार ने बताया कि आज सुबह को करीब 11:30 बजे गांव के सभी बच्चे एक साथ खेल रहे थे. जहां खेलते समय सभी गांव के पूरब ओर पोखरा के तरफ चले गए. वहां उन्होंने डीजल के पौधे का बीज बादाम समझकर खा लिया, उसके बाद घर आ गए. दो घंटा बाद एक करके सभी बच्चों की तबियत बिगड़ने लगी और उल्टी होनी शुरू हो गई. जिसके बाद गांव में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई. जिसके बाद सभी बच्चों को इलाज के लिए चैनपुर पीएचसी ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जिसके बाद सभी को सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक द्वारा सभी बच्चों का भर्ती कर इलाज किया जा रहा है. बच्चों से जब पूछताछ किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि हमलोग कुछ खा लिए हैं. जब हम लोग देखें और वह डीजल के पौधा का बीज था. जिसे खाने से सभी बच्चों की तबियत बिगड़ गई थी.

वहीं भभुआ सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ त्रिभुवन ने बताया कि मदुरना गांव से लोग आठ बच्चों को गंभीर हालत में लाए थे. परिजनों द्वारा बताया गया कि सभी आंगनबाड़ी में पढ़ने वाले बच्चे हैं, इन्होंने डीजल के पौधे का बीज खा लिया है. जिसके बाद सभी की तभीयत बिगड़ गई. वहीं सदर अस्पताल में त्वरित ट्रीटमेंट से सभी बच्चों का इलाज किया जा रहा है, सही समय पर इलाज होने से सभी बच्चे खतरे बाहर हैं. बीमार बच्चों में चैनपुर थाना क्षेत्र के मधुरना गांव निवासी लुटन राम की आठ वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी, पिंटू राम की चार वर्ष की पुत्री लाडो कुमारी एवं चार वर्षीय पुत्री ट्विंकल कुमारी, प्रविण कुमार का आठ वर्षीय पुत्र अरुण कुमार, दुलारचंद राम का पुत्र अभिषेक कुमार और सोमारु कुमार का पुत्र कृष कुमार और आशीर्वाद कुमार बताये गये हैं. (कैमूर से विशाल कुमार की रिपोर्ट).

You might also like
Leave A Reply