Abhi Bharat

हॉकी सीवान की सीनियर महिला टीम राज्य चैम्पियनशिप हेतु पटना रवाना

संदीप यति

हॉकी बिहार द्वारा पटना के पटना सिटी में आयोजित 8 वीं बिहार राज्य सीनियर महिला हॉकी चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिए हॉकी सीवान की सिनीयर महिला टीम पटना के लिए गुरुवार की सुबह मैनेजर विवेक कुमार सिंह के साथ रवाना हो गई.

इस संबंध में हॉकी सीवान की जिला सचिव संगीता देवी ने बताया कि हॉकी सीवान टीम का चयन हिमेश्वर खेल विकास केंद्र लक्ष्मीपुर में राष्ट्रीय खिलाड़ी खुशबू कुमारी एवं सिंधु कुमारी के नेतृत्व में किया गया. चयनित टीम में सिंधु कुमारी (कप्तान), ज्योति कुमारी, श्रुति कुमारी, पल्लवी कुमारी, साबरा, चंपा, देवांती, पायल, सोनाली, सिंधु जूनियर, अमिशा कुमारी, अंकिता कुमारी, नीलू कुमारी शामिल हैं.

बता दें कि चयनित टीम को हॉकी सीवान टीम के संयुक्त सचिव तनवीर अहमद, विकास दिक्षित, अखिलेश दिक्षित, गंगा सिंह, जयनारायण सिंह, पुतुल कुमारी, उषा कुमारी सहित कई अन्य लोगों ने शुभकामनाएं और बधाई दी है.

You might also like

Comments are closed.