Abhi Bharat

सीवान : सात दिवसीय शतचंडी महायज्ञ हवन पूजन पूर्णहुति के साथ संपन्न

सीवान || जिले के प्रखंड के उखई टोला चपरैठी में नव निर्मित दुर्गा मंदिर परिसर में सात दिवसीय शतचण्डी महायज्ञ को लेकर शतचंडी पाठ का आयोजन आज सातवे दिन शनिवार को हवन पूजन पूर्णहुति करा अबीर गुलाल उड़ा सम्पूर्ण हो गया.

इस मौके पर यज्ञाध्यक्ष अवधेश सिंह व यजमान लोगों ने बताया कि इस यज्ञ का आयोजन द्वारिका से पधारे अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त श्री श्री शास्त्री जी महाराज द्वारा प्रवचन तथा यज्ञाचार्य आचार्य ऋषीकेश पांडेय, वाराणसी द्वारा पूजन हवन स्वाहाकार किया गया. शतचंडी महायज्ञ में यज्ञममान बच्चा सिंह, शारदा सिंह,अरविन्द सिंह, अशोक साह, सतीश कुमार अन्य द्वारा पूजा पाठ करवाया गया.

बता दें कि आयोजित सात दिवसीय शतचंडी महायज्ञ व देवी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा शनिवार को हवन-पूर्णाहुति का भव्य भंडारे के साथ संपन्न हो गया. महायज्ञ माता दुर्गा की देवी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए आयोजित की गई थी. हवन-पूर्णाहुति के बाद देर शाम विशाल भंडारे का आयोजन किया गया तथा श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरण किया गया. श्रद्धालु-भक्तों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर उत्सव मनाया. पूरा मंदिर परिसर रंग-गुलाल से सराबोर था. यज्ञ समिति के लोगों ने बताया कि शतचंडी महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार खूब उमड़ती रही. रोज रात्रि में हो रहे प्रवचन में श्रोता भारी संख्या में पहुंच रहे थे. पूर्णाहुति के पूर्व श्रद्धालुयों के द्वारा यज्ञमंडप में फेरी देने का काम दिनभर चलता रहा. साथ ही, गुरूवार दिन में 12 बजे नवनिर्मित देवी मंदिर में मातारानी के पट खोल दिए गए.

इस दौरान पशुपति नाथ सिंह, नागेंद्र सिंह, नारयण कुमार, रामायण सिंह, रंजन कुमार, नीतीश कुमार,विधालाल साह एवं समस्त आस पास के ग्रामीणो की मौजूदगी हमेशा रहता था. प्रसाद पाने के लिए भंडारे में उमड़े श्रद्धालु शतचंडी महायज्ञ में रोज के दिन विशाल भंडारा का आयोजन किया गया था. महायज्ञ में पूजा-अर्चना के लिए आए श्रद्धालु भक्तजनों के बीच भंडारा में पुड़ी, खीर व बुंदिया बांटा गया. जहां हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद पाकर आस्था में गोता लगाया, वहीं धूम धाम से महायज्ञ संपन्न हुवा. (पचरुखी से उमेश सिंह पटेल की रिपोर्ट).

You might also like
Leave A Reply