Abhi Bharat

सीवान : बड़हरिया मे मां दुर्गा को नम आंखों से दी गई विदाई

सीवान || जिले के बड़हरिया प्रखंड के यमुना गढ़ देवी मंदिर स्थित सरोवर में बुधवार की संध्या कोइरीगांवा सहित बड़हरिया पुरानी बाजार, थाना चौक जामो चौक, हरदिया कुवही, भलुआ सतनारायण मोड सहित अन्य गांव में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का नाम आंखों से विदाई कर विसर्जन किया गया.

विसर्जन के पहले सभी पूजा पंडालों में महिलाओं ने माता की प्रतिमा को खोईछा भराई का रस्मों को पूरा किया और शाम ढ़लते हीं सभी पूजा पंडालों के पूजा समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालु दुर्गा पंडालों से मां दुर्गा के प्रतिमा को अपने कंधे पर लिए विसर्जन के लिए निकल पड़े. श्रद्धालुओं ने माता की प्रतिमा पर पुष्प वर्षा कर मां दुर्गा के प्रतिमा के साथ साथ महिलाओं एवं युवाओं ने गाजे बाजे की धुन पर नाचते गाते, मां दुर्गा की जयकारा लगाते हुए जुलूस के साथ अलग-अलग मार्गो से निकलकर यमुना गढ़ देवी मंदिर स्थित सरोवर पहुंचे और सालों पुरानी परंपरा के अनुसार बारी-बारी से अपनी प्रतिमा का विसर्जन किया.

विसर्जन को लेकर यमुना गढ़ देवी मंदिर परिसर सहित सरोवर के कनारे लाइट की व्यवस्था की गई थी और साथ ही सुरक्षा का पुख्ता व्यवस्था किया गया था. विसर्जन को लेकर घाट पर पहले से लाइफ जैकेट के साथ गोताखोर को तैनात किया गया था. वहीं मेला परिसर में पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस बल की तैनाती कर दी गई थी.

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार, अंचलाधिकारी सरफराज अहमद, पुलिस निरीक्षक सह थाना अध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा, एसआई अंगूरी खातून, दुर्गा कुमारी,स्नेहा कुमारी, एएसआई अशोक कुमार गहलोत, जैनेंद्र कुमार मंडल, सहित पुलिस बल के जवान मौजूद थे. वहीं सांसद प्रतिनिधि अश्विनी कुमार उर्फ वाल्मीकि, भाजपा नेता अनिल कुमार गिरी, पैक्स अध्यक्ष विद्या भूषण वर्मा, मनोज कुशवाहा, रमेश वर्मा, सुशील कुमार वर्मा, रितेश कुमार, पूर्व मुखिया वीरेंद्र साह, सुनील चंद्रवंशी, प्रेम प्रकाश सोनी, तारकेश्वर शर्मा, अनिल मिश्रा, लाल साहब शर्मा, संतु चौधरी, रामबाबू यादव, भारद्वाज कुशवाहा, रंजन सिंह, श्याम भाई, दामोदर जयसवाल व राजेश गिरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे. (राकेश रंजन गिरी की रिपोर्ट).

You might also like
Leave A Reply