Abhi Bharat

सीवान : भाजपा स्थापना दिवस पर रघुनाथपुर एवं बड़हरिया में गांव चलो अभियान और वरिष्ठ कार्यकर्त्ता सम्मान आयोजित

सीवान || भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी द्वारा निर्देशित राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम “गांव चलो अभियान” एवं “वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान” के अंतर्गत रघुनाथपुर एवं बड़हरिया विधानसभा क्षेत्रों में अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी द्वारा किया गया. उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की टीम ने गांव-गांव जाकर संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के समर्पण एवं संघर्ष को सम्मानित किया.

बता दें कि रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत निखती गांव में पूर्व मंडल अध्यक्ष हरेंद्र सिंह को सम्मानित किया गया. टारी गांव में वरिष्ठ कार्यकर्ता सुनील सिंह एवं नागेंद्र सिंह, गभीरार में मजिस्टर सिंह, कौसड में अशोक दुबे, बडूआं में बेंचु सिंह, नवादा में नागेंद्र सिंह तथा रघुनाथपुर बाजार में विजय सोनी, रामेश्वर सोनी, दीनानाथ तिवारी, राजेंद्र तिवारी एवं रामदयाल पांडेय को अंगवस्त्र एवं सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. वहीं बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र के पश्चि‍मी उत्तरी मंडल के अंतर्गत घरथवलिया में पूर्व मंडल अध्यक्ष शास्त्री मिश्रा, भरथपुरा में उदय कुशवाहा, राकेश माझी एवं रामकुमार तिवारी, सरैया में कन्हैया शर्मा, वीरेंद्र चौहान एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष लालबाबू तिवारी तथा पिपरा में ओमप्रकाश गुप्ता, भगवान सिंह एवं मुख्तार सिंह, सिसवा में परमात्मा शर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष के द्वारा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया.

इस दौरान जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने केंद्र सरकार एवं बिहार सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों से आत्मीय संवाद स्थापित किया. उन्होंने गांव-गांव, घर-घर जाकर लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान हेतु त्वरित पहल की. वहीं जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की आत्मा है और वरिष्ठ कार्यकर्ता उसकी मजबूत नींव हैं. उनका सम्मान करना केवल परंपरा नहीं, बल्कि हमारी नैतिक जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि “गांव चलो अभियान” के माध्यम से भाजपा न केवल संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बना रही है, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी समस्याओं के समाधान के लिए भी प्रतिबद्ध है.

मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अनुरंजन मिश्रा, सत्यम सिंह सोनू, विजय यादव, धर्मेन्द्र पटेल जेपी पांडेय, अशोक दुबे, दिनानाथ सिंह पटेल, रत्नेश सिंह, राजा श्रीवास्तव सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहें. साथ हीं मंडल अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष एवं मंडल के पदाधिकारी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिनकी सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को और अधिक सफल एवं प्रभावशाली बनाया. (ब्यूरो रिपोर्ट).

You might also like
Leave A Reply