Abhi Bharat

सीवान : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यालय में मना समर्पण दिवस

सीवान || जिला भाजपा कार्यालय पर बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर समर्पण दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ.

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद के पुरोधा थे. हमारे जैसे हजारों लाखों कार्यकर्त्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के लिखे हुए पुस्तकों से प्रेरणा लेकर उनके विचारों से प्रेणना लेकर भारतीय जनता पार्टी के हिस्सा बनते हैं और भाजपा के लिए काम करते हैं. पंडित दीनदयाल उपाध्याय की सोच थी कि आज भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर निकली है. वहीं कार्यक्रम के मुख्य प्रभारी भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि एकात्मक मानववाद के रचयिता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्श और विचारों पर आज हम सभी भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ताओं को चलने की आवश्यकता है. पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने समाज के सबसे निचले पैदान पर रहने वाले व्यक्ति की चिंता की थी और आज की सरकार उनके सिद्धांतों पर चलकर देश के गरीबों वंचितों की चिंता कर रही है. पंडित जी के सिद्धांतों पर एकात्ममनाववाद पर आज देश-विदेश के विद्यार्थी गहन परीक्षण कर रहे हैं.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिहार नागरिक परिषद के सचिव राजीव कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह, भारतीय जनता पार्टी के जिला का उपाध्यक्ष मुकेश कुमार बंटी, अनुरंजन मिश्रा, कुंदन कुमार सिंह, देवेंद्र गुप्ता, सत्यम सिंह सोनू, महामंत्री हरेंद्र सिंह कुशवाहा, जिला मंत्री उमाशंकर सिंह, आभा देवी, आनंद साहनी, सुभाष सिंह कुशवाहा, अजय पासवान, सुनीता जायसवाल, दीपू सिंह चंदेल, धर्मेंद्र मिश्रा, मुकेश कसेरा एवं राकेश कुमार पांडेय इत्यादि मौजूद रहें. (ब्यूरो रिपोर्ट).

You might also like
Leave A Reply