Abhi Bharat

सीवान : पटना में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आगमन को लेकर बैठक आयोजित, जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने पार्टी अधिकारियों से की नौ फरवरी को पटना चलने की अपील

सीवान || भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आगामी नौ फरवरी को पटना में होने वाले आगमन की तैयारियों पर चर्चा को लेकर गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सहनी ने शिरकत किया.

कार्यक्रम में नितिन नवीन के पटना आगमन पर उनके स्वागत की तैयारियों पर चर्चा की गई. प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जिला पदाधिकारी, मंडल के पदाधिकारी और पंचायत के अध्यक्षों से मिलेंगे और बात करेंगे. वहीं जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी ने जिला पदाधिकारी, मंडल के पदाधिकारी, भाजपा के मंच मोर्चो के अध्यक्ष और संयोजकों और पंचायत अध्यक्ष से आह्वान किया कि सभी लोग अधिक से अधिक संख्या में 9 फरवरी को पटना चलें और अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से मिले और उनके बातों को सुने.

बैठक में जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, मुकेश कुमार बंटी, धनंजय सिंह, अनुरंजन मिश्रा, जिला महामंत्री राजेश श्रीवास्तव, अनुराधा गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह पटेल, दिपू सिंह चन्देल, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष शेर ख़ान, रितेश कुमार सिंह, राजकुमार शर्मा एवं कला संस्कृति मोर्चा संयोजन रमेश तिवारी मौजूद रहें. (ब्यूरो रिपोर्ट).

You might also like
Leave A Reply