Abhi Bharat

कैमूर : हिंदूवादी नेता उत्तम पटेल पर हमला के विरोध में आक्रोश मार्च और विरोध प्रदर्शन, पुलिस पर मामले की लीपापोती का आरोप

कैमूर/भभुआ || हिंदूवादी नेता उत्तम पटेल पर पिछले दिनों हुए जानलेवा हमला के विरोध में मंगलवार को उनके समर्थकों ने आक्रोश मार्च निकाल विरोध प्रदर्शन किया. वहीं पुलिस पर लीपापोती का आरोप लगाते हुए मामले की एसआईटी से जांच कराने की मांग की.

वहीं हिंदूवादी नेता उत्तम पटेल ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले मोहनिया थाना क्षेत्र के बेलौड़ी गांव में गृह प्रवेश कार्यक्रम से लौटते समय गौ तस्करों ने उन पर पत्थरबाजी की और हवाई फायरिंग की. उन्होंने कहा कि जैसे-तैसे जान बचाकर मोहनिया पहुंचे. पुलिस ने 17 नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज की, लेकिन अभी तक केवल एक अज्ञात की गिरफ्तारी हुई है. उत्तम पटेल ने कहा कि जिले में अपराधियों के परिवारों को थाने में बिठाने की प्रथा है. लेकिन यहां किसी नामजद की गिरफ्तारी नहीं हुई. मोहनिया डीएसपी का कहना है कि गाड़ी पर फायरिंग नहीं हुई, लेकिन पटेल ने सवाल उठाया कि क्या गोली लगने पर ही मानेंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों ने थाने का घेराव कर डीएसपी पर दबाव बनाया है.

बता दें कि लोगों ने नगर पालिका मैदान भभुआ से एसपी ऑफिस तक पैदल मार्च निकाला और एसपी हरिमोहन शुक्ला को पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया. जिसमें SIT गठन और भभुआ DSP द्वारा जांच की मांग शामिल है. पटेल ने चेतावनी दी कि सात दिनों में गिरफ्तारियां न हुईं तो भूख हड़ताल करेंगे और पटना तक घेराव होगा. वहीं बेलौड़ी निवासी उपेंद्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि उनके गृह प्रवेश में पटेल आए थे. लौटते समय एक पक्ष ने पथराव किया, गाड़ी का सीसा तोड़ा और फायरिंग की, वे निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हैं. वहीं राष्ट्रीय सनातन सेवा बिहार के प्रदेश अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि प्रशासन पूरे मामले की जांच करे और कैमूर में गौ तस्करी रोके. इस घटना ने क्षेत्र में तनाव बढ़ा दिया है, लोग न्याय की उम्मीद कर रहे हैं. (कैमूर से विशाल कुमार की रिपोर्ट).

You might also like

Comments are closed.