Abhi Bharat

रामगढ़ : झारखण्ड के नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के स्वागत के लिए दर्जनों कार्यकर्त्ता रांची रवाना

खालिद अनवर

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार का रांची एयरपोर्ट पर स्वागत करने के लिए रामगढ़ से कांग्रेस जिला अध्यक्ष बलजीत सिंह बेदी के नेतृत्व में मंगलवार को दर्जनों कार्यकर्त्ता रांची रवाना हुए.

विदित हो कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार को बनाए जाने के बाद मंगलवार को डॉ अजय कुमार रांची पहुँच रहे हैं. उनका भव्य स्वागत करने के लिए रामगढ जिला अध्यक्ष बलजीत सिंह बेदी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्त्ता रांची रवाना हुए. इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष बलजीत सिंह बेदी ने कहा के कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष के द्वारा लिये गये इस फैसले का हमलोग स्वागत करते है. उन्होंने कहा कि डॉ अजय कुमार के नेतृत्व में झारखण्ड में पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी. हमलोगों को भी नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद बढ़ी है.

मौके पर कांग्रेस जिला सह सचिव शकील खान, अकबर खान व शांतनु मिश्रा सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्त्ता मौजूद रहें.

You might also like

Comments are closed.