Abhi Bharat

कैमूर : कुदरा में चोरी की बड़ी वारदात, आठ से 10 घरों में ताला तोड़कर चोरों ने दिया चोरी की घटना को अंजाम

कैमूर/भभुआ || जिले में में चोरों के हौसले बुलंद हो गए हैं, जो पुलिस को ठेंगा दिखाकर लगातार चोरी कि घटना को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला कुदरा थाना क्षेत्र में घटी है, जहां रात्रि में वार्ड नंबर 11 व 12 में 8 से 10 बंद घरों में ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है.

कुदरा निवासी पीड़िता रिंकू देवी ने बताया कि चोरों ने अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण, महंगे कपड़े,गैस सिलेंडर और अनाज की चोरी कर किया. वहीं इस घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला एवं मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार सहित कई पुलिस बल जांच में जुट गए हैं. वहीं पीड़ित महिला ने जानकारी देते हुए बताया कि अपने बेटी के शादी के लिए रखे थे गहने, लेकिन सब सामान चोर चुरा कर ले गए.

बता दें कि चोरों ने मेहरून मिशा, आसमा खातून, नंदू कुमार और चंद्रभान सिंह के घर में भी चोरी की घटना की गई है. लोगों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है और सुरक्षा की गुहार लगाई है. पीड़ित परिवार ने पुलिस को आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार पुलिस गश्त करती है, फिर भी लगातार कुदरा में चोरी होती चली जा रही है. लेकिन, एक भी मामले का खुलासा अब तक नहीं हुआ.

वहीं मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कुदरा थाना अंतर्गत चोरी की घटना हुई है, जांच की जा रही है. जल्दी मामले का खुलासा करते हुए चोरों की गिरफ्तारी की जाएगी. (कैमूर से विशाल कुमार की रिपोर्ट).

You might also like
Leave A Reply