Abhi Bharat

सीवान : चैंबर ऑफ कॉमर्स के सीवान शाखा का हुआ गठन, डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने किया स्थापना समारोह का उद्घाटन

सीवान || जिले में रविवार को बिहार चैंबर ऑफ़ कॉमर्स बिहार इकाई की सीवान शाखा सीवान चैंबर ऑफ़ कॉमर्स का गठन एवं उद्घाटन शहर के होटल सैफायर इन में किया गया. सीवान जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के स्थापना समारोह का उद्घाटन सीवान के जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने दीप प्रज्वलित कर किया.

इस मौके पर बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री बिहार प्रदेश के अध्यक्ष के निर्देश पर अन्य अधिकारियों ने स्थापना समारोह संपन्न कराया. स्थापना समारोह के दौरान संस्थापक अध्यक्ष सीए कुमार गन्धर्व, सचिव सत्यम जैन, कोषाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता तथा उपाध्यक्ष रुपेश कुमार को चुना गया. बिहार चैम्बर और कॉमर्स के अजय गुप्ता, मुकेश कुमार जैन तथा पवन भगत ने कहा कि सीवान में चैम्बर ऑफ कॉमर्स का गठन होने से जिले के व्यवसायियों की बहुत सारी समस्याओ का समुचित निदान हो सकेगा.

वहीं इस अवसर पर जिले के प्रमुख व्यवसायियों और चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों को जिलापदाधिकारी द्वारा मोमेंटो और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया. साथ हीं डीएम ने जिले में गठित टीम को बधाई दी और हर सम्भव मदद का भरोसा देते हुए कहा कि चैंबर ऑफ कॉमर्स को कभी भी कोई परेशानी या दिक्कत हो तो जिला प्रशासन और सीवान पुलिस उनकी सहायता के लिए हर समय तैयार और उपलब्ध है, अपनी परेशानियों और दिक्कतों को बेझिझक हमें बता सकते हैं. (ब्यूरो रिपोर्ट).

You might also like
Leave A Reply