Abhi Bharat

सीवान : पचरूखी में शान से लहराया गया गणतंत्र दिवस का झंडा

सीवान || जिले के पचरूखी प्रखंड में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर शान से झंडा फहराया गया. सबसे पहले पचरूखी प्रखंड प्रांगण में प्रखंड प्रमुख तारा देवी ने झंडोत्तोलन किया.

वहीं प्रखंड के विभिन्न भवनो के अलावें पचरुखी थाना परिसर में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, सराय थाना में प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष ऋषव आनंद, बड़कागांव इंटर कॉलेज में प्रचार्य नेसार अहमद, जीबी नगर थाना में थानाध्यक्ष मिहिर कुमार ने झंडा फहराया.

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना अध्यक्ष, सांख्यिकी पदाधिकारी, कृषि पदाधिकारी, स्वास्थ्य पदाधिकारी, बाल विकास पदाधिकारी सहित जनप्रतिनिधि मौके पर मौजूद रहें. (पचरुखी से उमेश सिंह पटेल की रिपोर्ट).

You might also like
Leave A Reply