सीवान : बड़हरिया में विराट हिंदू सम्मेलन, संघ शताब्दी वर्ष पर समाज और परिवार की मजबूती का आह्वान
सीवान || बड़हरिया के राम जानकी मठ परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता चंदन कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज की मजबूती की नींव परिवार से पड़ती है. बच्चों को चरित्रवान और गुणवान बनाने की जरूरत है, इसके लिए उन्हें भगवद्गीता का अध्ययन कराना चाहिए और घर-घर धर्म का ज्ञान पहुंचना चाहिए. उन्होंने कहा कि जब परिवार व्यवस्थित रहेगा, तभी गांव, समाज और अंततः राष्ट्र मजबूत होगा. सम्मेलन में खंड संयोजक बाबूलाल प्रसाद ने संघ के शताब्दी वर्ष के पांच परिवर्तनकारी विषयों-कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य, समरसता, स्वदेशी और पर्यावरण-पर प्रकाश डाला और इनके माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव का आह्वान किया. वहीं महंत भगवान दास और श्याम गोविंद प्रभु ने भी अपने विचार रखे. वहीं सम्मेलन के बाद 1100 कलशों के साथ महिलाओं की भव्य कलश यात्रा निकाली गई. यात्रा मठ परिसर से निकलकर बड़हरिया मुख्य बाजार होते हुए यमुनागढ़ देवी मंदिर स्थित तालाब से जल भर कर कोइरी गांव महाकाल शिव मंदिर पहुंची, जहां जलाभिषेक और प्रसाद वितरण के साथ यात्रा का समापन हुआ. वहीं सुरक्षा को लेकर थानाध्यक्ष छोटन कुमार के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी गुरुदेव मंडल सहित पुलिस बल एवं चौकीदार ए रहमान कार्यक्रम के दौरान मुस्तैद थे.
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ अनिल कुमार गिरी, भाजपा नेता हैप्पी यादव, जिला उपाध्यक्ष अनुरंजन मिश्रा, अति पिछड़ा मंच के जिला संयोजक सुनील चंद्रवंशी, मंडल अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, मुखिया संजय प्रसाद, पूर्व मुखिया वीरेंद्र साह, रामबाबू यादव, विकाश सिंह, अनिल मिश्रा, अरुण मिश्रा, बजरंग दल के रंजन सिंह, भारद्वाज कुशवाहा, भाजपा महामंत्री विजय गुप्ता, सुशील कुमार वर्मा, सरपंच अरविंद श्रीवास्तव, सरपंच झगड़ू यादव, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि गुड्डू सोनी, राजू साह, मनोज, विष्णु सोनी, रघुवीर सोनी, संतोष सोनी, श्याम कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहें. साथ हीं हजारों की संख्या में महिला-पुरुषों की सहभागिता ने आयोजन को भव्य और सफल बना दिया. (बड़हरिया से राकेश रंजन गिरी की रिपोर्ट).