Abhi Bharat

कैमूर : भभुआ रोड रेलवे ट्रैक पर मोहनिया में ट्रेन से कटकर युवक की मौ’त, शुक्रवार की शाम से उनका गायब था युवक

कैमूर / भभुआ || जिले के मोहनिया स्थित भभुआ रोड स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई. घटना शुक्रवार रात की बताई गई है. मृतक की पहचान भभुआ निवासी ददन प्रसाद गुप्ता के 22 वर्षीय पुत्र दिवाकर कुमार गुप्ता के रूप में हुई. घटना के बाद मोहनिया आरपीएफ के द्वारा घटना की जानकारी युवक के परिजनों को दी गई. सूचना पर पहुंचे परिजन उसके शव को लेकर पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल भभुआ पहुंचे.

पुलिस के द्वारा उसके शव को पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. बेटे का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे ददन प्रसाद गुप्ता ने बताया कि वे लोग मोहनिया थाना क्षेत्र के अकरी के रहने वाले हैं कुछ दिनों से भभुआ में मकान बनाकर रहते हैं. उनका बड़ा पुत्र दिवाकर शुक्रवार रामनवमी के दिन शाम करीब 5:30 से घर से गायब था. काफी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला और वह फोन भी नहीं उठा रहा था. इसके बाद वे लोग सदर थाना भभुआ पहुंचे .उसके गायब होने की सूचना सदर थाने को पुलिस को दी. सदर थाने की पुलिस के द्वारा जब दिवाकर का मोबाइल लोकेशन जांच किया गया तो उसका मोबाइल लोकेशन भभुआ रोड स्टेशन बताया. इसके बाद परिजन सोचे की वह ट्रेन से कहीं रिलेशन में गया होगा. देर रात्रि का तारीख 11:30 बजे मोहनिया आरपीएफ के द्वारा उन्हें सूचना दी गई कि आपके बेटे दिवाकर कुमार की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है. उन्होंने बताया कि भभुआ रोड स्टेशन से थोड़ा सा आगे पूरा साइड में उसका शव पड़ा हुआ था.

सूचना पर परिजन और अन्य लोग मोहनिया रेलवे स्टेशन पहुंचे और उसका शव को लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए लाया गया. मृतक के पिता ने बताया है कि उनके पुत्र दिवाकर कुमार की ना कोई घर वालों से नाराजगी थी ना हीं कोई लड़ाई झगड़ा था. उसकी जो भी मांगे होती थी उसे वह पूरा कर देते थे. उन्होंने बताया कि उन्हें यह पता नहीं चल रहा है कि आखिर उसने आत्महत्या की है या फिर किसी तरह रेल दुर्घटना का शिकार हो गया है. उन्होंने बताया कि उनके दो पुत्र हैं बड़ा पुत्र दिवाकर कुमार था. वही छोटा पुत्र दीपक कुमार है. इधर, उसकी मौत की खबर के सुनकर परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. उसके शव को देखने के लिए सदर अस्पताल भभुआ में सैकड़ो की संख्या में लोग पहुंचे और मृतक के परिवार को सांत्वना दिए. (कैमूर से विशाल कुमार की रिपोर्ट).

You might also like
Leave A Reply