Abhi Bharat

कैमूर : नशा करने के लिए लिए पिता ने नहीं दिया पैसा तो सगे बेटे ने लाठी से कूंच कर कर दी थी पिता की हत्या, आरोपी पुत्र गिरफ्तार

कैमूर/भभुआ || जिले से बड़ी खबर है, जहां नशा करने के लिए लिए पिता ने बेटे को पैसा नहीं दिया तो बेटे ने लाठी से कूंच-कूंच कर पिता की हत्या कर डाली. भभुआ एसडीपीओ ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी चांद थाना क्षेत्र के सिरहिरा गांव निवासी सीरी बिंद का पुत्र नन्हकू बिंद बताया जाता है. आरोपी का नाम भभुआ अनुमंडल क्षेत्र के टॉप 10 अपराधियों में शामिल था.

मंगलवार को प्रेस वार्ता करते हुए भभुआ एसडीपीओ मनोरंजन भारती ने बताया कि 29 मई 2025 को सीरी बिंद की लाठी से कूंच कर उनके झोपड़ी नुमा मकान में हत्या कर दी गई थी. इसके संदर्भ में गांव के हीं गुलाब पासवान के बयान पर बीएनएस अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया गया. वहीं पुलिस ने घटनास्थल से घटनाएं प्रयुक्त लाठी को बरामद कर जप्त किया और एफएल टीम को जांच के लिए भेज दिया था.

इसके बाद पुलिस के अनुसंधान में पता चला कि मृतक की हत्या उसके छोटे पुत्र नन्हकू बिंद के द्वारा लाठी से कूंच कर कर दिया गया है. पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपि नन्हकू बिंद को गिरफ्तार किया गया, जिससे पूछताछ में पता चला कि वह नशा का काफी सेवन करता था, जो कि नशा करने के लिए वह अपने पिता से अक्सर पैसे की मांग करता था. पैसा नहीं देने पर दोनों में विवाद होता था. वहीं घटना के दिन भी पैसे मांगने को लेकर दोनों में विवाद हुआ. इसी दौरान अभियुक्त ने लाठी से अपने पिता सिरी बिंद को बुरी तरह से चेहरा पर वार करके चेहरा पर लाठी से कूंच-कूंच कर के जान से मार दिया गया था. फिलहाल, पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया है, जिसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. (कैमूर से विशाल कुमार की रिपोर्ट).

You might also like

Comments are closed.