कैमूर : पुलिस ने बड़ी घटना होने से पहले पांच अपराधियों को किया गिरफ्तार, तीन देसी कट्टा और एक गोली बरामद, पांच लाख के गांजा के साथ दो अन्य गिरफ्तार
कैमूर / भभुआ || जिले की पुलिस को दो बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जहां, चांद थाना क्षेत्र में बड़ी घटना के अंजाम देने से पहले पुलिस ने तीन देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया वहीं कुदरा थाना क्षेत्र में अहले सुबह पुलिस वाहन जांच के दौरान एक सूट केस से 11.7 किलो गंजा दो लोगो के साथ बरामद किया है, जो कुदरा से सकरी के रास्ते रोहतास के चेनारी ले जाने के फिराक में थे.

शुक्रवार को कैमूर एसपी हरि मोहन शुक्ला ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पांच अपराधी हथियार के साथ इकट्ठा हुए हैं. जब चांद पुलिस स्थल पर पहुंची तो पांच लोगो को गिरफ्तार किया, जिनके पास से तीन देसी कट्टा व एक गोली बरामद हुआ. पुलिस पूछताछ में जुटी है कि अपराधी कौन सी घटना का अंजाम देने के फिराक में थे.

वहीं कुदरा में सुबह चार बजे वाहन जांच के दौरान एक सूटकेस बरामद हुआ जिससे 11.7 किलो गांजा बरामद किया और दो लोगो को गिरफ्तार किया गया. गांजा तस्कर कुदरा सकरी के रास्ते रोहतास के चेनारी ले जाने वाले थे. दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है कि गांजा कहा से आ रहा था और कहा सप्लाई देना था व इस तस्करी में कौन-कौन शामिल है?सभी को कार्रवाई करते हुए न्यायायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. (कैमूर से विशाल कुमार की रिपोर्ट).