Abhi Bharat

कैमूर : तेज रफ्तार ने ली बाइक सवार युवक की जान, दो चिंताजनक हालत में बनारस रेफर

कैमूर/भभुआ || जिले में एकबार फिर तेज रफ्तार ने एक युवक की जान ले ली, जबकि दो अन्य लोग चिंता चिंताजनक हालत में बनारस रेफर किए गए हैं. घटना गुरुवार सुबह 10 बजे की है, जहां अधौरा चिड़ियाखाना के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई. जिसमें एक युवक की मौत हो गई, वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. शादी समारोह से लौटने के दौरान यह सड़क हादसा हुआ.

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक अधौरा थाना क्षेत्र के जोरदाग गांव निवासी अवधेश उरांव का 30 वर्षीय पुत्र रवि शंकर उरांव बताया जाता है, जबकि घायलों में अधौरा थाना क्षेत्र के गोइया गांव निवासी गोरख उरावं के 22 वर्षीय पुत्र अनीश उरावं एवं राम इकबाल के 25 वर्षीय पुत्र कुंदन उरांव बताया जाते हैं. सदर अस्पताल पहुंचे घायलों के परिजनों ने बताया कि एक बाइक पर सवार तीनों युवक रिश्तेदार के यहां से शादी समाहारोह से लौट रहे थे, इसी दौरान अधौरा के चिड़ियाखाना के पास ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए अधौरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया. वहीं सदर अस्पताल से भी प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. इस दौरान एक युवक की मौत हो गई जबकि दो युवकों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर वाराणसी भेज दिया गया. वहीं घटना की सूचना मिलते हीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

वहीं सूचना पर पहुंचे हिंदूवादी संगठन के प्रमुख उत्तम पटेल ने कहा कि युवक दो भाई थे, जिसमें से एक की आज सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है. मृतक के पिता की पहले हीं मौत हो गई है, परिवार का सारा खर्च यही चलाता था. यह लोग बहुत हीं गरीब परिवार से हैं. इसलिए मैं जिला प्रशासन से मृतक के परिजनों को सरकारी मुआवजा देने की मांग करता हूं, साथ हीं इस हादसे में घायल दो युवकों की जल्द हीं स्वस्थ्य होने की ईश्वर से कामना करता हूं. (कैमूर से विशाल कुमार की रिपोर्ट).

You might also like
Leave A Reply