कैमूर : चाय दुकान की आड़ में हो रहा था गांजे का कारोबार, दो किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार
कैमूर || जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो किलो गांजा बरामद किया है. इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है, जिसकी पहचान दुर्गावती थाना क्षेत्र के खजुरा गांव निवासी लक्ष्मण पांडेय के रूप में हुई है.

बरामद गांजे की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है. मौके पर पहुंचे दुर्गावती थाना प्रभारी गिरीश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाइवे 19 कर्मनाशा के समीप एक चाय, नाश्ता दुकानदार अपने दुकान की आड़ में भारी मात्रा में गांजा सप्लाई करने का कार्य करता था, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो दुकान में छिपाकर गांजा रखा गया था.
वहीं, पुलिस ने गांजा को जप्त करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. जप्त गांजा कुल दो किलो का है, जिसे तराजू और वजन के साथ जप्त किया गया है. फिलहाल, पुलिस गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ कर रही है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. (कैमूर से विशाल कुमार की रिपोर्ट).