कैमूर : 45 वर्षीय व्यक्ति की सोने की दौरान हार्ट अटैक से मौ’त, पूर्व सांसद प्रत्याशी संतोष कुमार ने परिजनों से मिल दी सांत्वना
कैमूर/भभुआ || घर में सो रहे एक व्यक्ति की अचानक हार्ट अटैक आने से मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई. देखते हीं देखते आस पास के लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई. वहीं सूचना पर पहुंचे सासाराम संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद प्रत्याशी संतोष कुमार ने मृतक के परिजनों को सांत्वना दिया है. मृतक भभुआ वार्ड नंबर 14 निवासी गिरधर राम का 45 वर्षीय पुत्र राजू कुमार बताया जाता है.
वहीं सासाराम संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद प्रत्याशी संतोष कुमार ने बताया कि राजू कुमार रात को खाना खाने के बाद अपने घर में बेड पर सो गए, जिसके बाद रात में उन्हें हार्ट अटैक आ गया, जिससे उनकी मौत हो गई. जब सुबह परिजन उन्हें टहलने जाने के लिए उठाने लगे तो पता चला कि राजू कुमार की मौत हो गई है. जिसके बाद परिजनों में चीख पुकार मच गया, जहां काफी लोगो की भीड़ जुट गई.
वहीं इस घटनी की जानकारी जैसे ही हमे मिला तो मैं उनके घर पहुंच कर परिजनों को इस दुःख की घड़ी में सांत्वना दिए हैं. इनके छोटे छोटे बच्चे हैं. एक बूढ़े पिता है, घर का सारा खर्च राजू कुमार ही चलाते थे. अब ईश्वर ही इनके परिवार का सहारा है. ईश्वर राजू कुमार की आत्मा को शांति प्रदान करें, इसके साथ ही मै राजू कुमार के साथ हूं जब भी मेरी जरूरत इनको होगा मै इनके शहारे के लिए हमेशा तैयार रहूंगा. (कैमूर से विशाल कुमार की रिपोर्ट).