Abhi Bharat

गोपालगंज : लापरवाही और अनियमितता के आरोप में एसपी ने दो थानाध्यक्ष को किया लाइन हाजिर

गोपालगंज || जिले में कार्य में लापरवाही एवं अनियमितता के मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है. एसपी ने बरौली थानाध्यक्ष एनिमा राणा तथा माधोपुर थानाध्यक्ष सौरभ सुमन को लाइन हाजिर कर दिया है.

एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि दोनों थानों में पुलिसिंग व्यवस्था की समीक्षा के दौरान कार्य में शिथिलता, कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किए जाने की शिकायतें सामने आई थीं. जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद यह सख़्त कदम उठाया गया है.

एसपी की इस कार्रवाई से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. वहीं, पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों पर आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी. (ब्यूरो रिपोर्ट).

You might also like

Comments are closed.