सीवान के दरौली प्रखण्ड और असांव थाना क्षेत्र के तियर गांव लिलही टोला के रहने वाले एक ही परिवार के तीन लोगो की मंगलवार को सडक दुर्घटना में मौत हो गयी.मरने वाली तीनो महिलाए हैं.घटना उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के मनियर थाना क्षेत्र में घटी.बताया जाता है कि लिलही टोला निवासी अवधेश साहनी का पूरा परिवार यूपी के मनियर में ब्रह्म स्थान पर पूजा करने गया था.पूजा करने के बाद वे लोग सड़क किनारे खाना खाने बैठे थे इसी दौरान तेज गति से आ रहे एक अनियंत्रित पिकअप ने उन्हें रौंद दिया.जिससे मौके पर तीन महिलाओं की मौत हो गयी जबकि दो बच्चो समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.घटना की जानकारी मिलने के बाद लिलही में कोहराम मचा हुआ है. सोमवार की शाम आठ बजे अवधेश साहनी उर्फ़ छांगुर के परिवार के दस सदस्य स्कार्पियों पर सवार होकर बलिया के मनियर नया ब्रह्म स्थान पर पूजा अर्चन करने गया था.मृत महिलाओं में अवधेश साहनी की 35 वर्षीय संगीता देवी, देवानंद साहनी की 28 वर्षीया पत्नी पुष्पा देवी व चन्दन कुमार की 22 वर्षीया पत्नी अंजली देवी हैं। वहीं सोनिया देवी 50 वर्ष, चांदमती देवी 32 वर्ष व दो बच्चें गंभीर रूप से घायल हैं,जिसका इलाज बलिया के सदर अस्पताल में चल रहा है.
Comments are closed.