Abhi Bharat

हॉकी सीवान की सबजूनियर टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए आरा रवाना

अभिषेक श्रीवास्तव

सीवान जिले की महिला हॉकी टीम, हॉकी बिहार द्वारा आयोजित 8 वीं बिहार राज्य जूनियर महिला सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शुक्रवार की शाम आरा के लिए रवाना हुयी.

इस मौके पर हॉकी सीवान की सचिव श्रीमती संगीता देवी ने बताया कि यह अपनी उम्र की अच्छी टीम है. जिसे राष्ट्रीय खिलाड़ी सिंधु कुमारी ने प्रशिक्षण दिया है. विदित हो कि यह प्रतियोगिता भोजपुर के बिहीयां में 21 से 24 अक्टूबर 2017 तक होगी जिसमें राज्य की लगभग 16 जिलों की टीमें भाग लेंगी. इसी प्रतियोगिता से बिहार की 20 सदस्यीय टीम का गठन होगा जो राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगी. टीम में मैरवा से कप्तान शिब्बू कुमारी, निभा कुमारी, सोनालिका कुमारी, रुबी कुमारी, शोभा कुमारी, सुमन कुमारी, निकीता कुमारी, गुडिया कुमारी, निशमा कुमारी, सोनाली कुमारी, नेहा कुमारी, गोलू कुमारी पल्लवी कुमारी व बड़हरिया की मनिशा कुमारी, पुनिता कुमारी के अलावें टीम कोच राष्ट्रीय खिलाड़ी सिन्धु कुमारी और टीम मैनेजर विवेक कुमार सिंह शामिल हैं.

इस दौरान रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स क्लब के कोच संजय पाठक, सिनीयर हाकी खिलाड़ी जुगनू कुमारी, सिन्धु कुमारी, सत्यम कुमार तिवारी, उपस्थित रहे. टीम के रवाना होने पर काशीनाथ मिश्रा, इष्टदेव तिवारी, रमेश कुमार सिंह, श्रीकांत यादव, विमल ओझा सहित कई लोगों ने शुभकामनाएं और टीम को विजयी होकर लौटने का आशीर्वाद दिया.

You might also like

Comments are closed.