Abhi Bharat

सीवान के लकड़ीनवीगंज में डॉ रामेश्वर सिंह ने बाढ़ पीड़ितों की स्वास्थ्य जांच कर राहत सामग्री बांटी

अभिषेक श्रीवास्तव

सीवान में बाढ प्रभावित लोगों की सेवा व सहायता के लिए अब समाजिक व राजनीतिक लोगों के अलावे अन्य लोगों के हाथ भी उठने लगे हैं. इसी कड़ी में गुरूवार को सीवान के प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ रामेश्वर सिंह के द्वारा जिले के लकड़ी नवीगंज प्रखंड के बाढ़ग्रस्त इलाको में जाकर राहत सामग्री का वितरण किया गया.

बता दे कि गुरुवार को लकड़ी नवीगंज प्रखंड के बलडीहा बाजार और तिलिमापुर मठिया गांव में आईएमए द्वारा लगे बाढ़ राहत सह चिकित्सा शिविर में डॉ रामेश्वर सिंह ने खुद जाकर अपने हाथों से बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया. वहीं बाढ़ पीड़ितों की चिकित्सीय जांच भी की. उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के बीच दवाई, बिस्किट, नीम्बु, माचिस और मोमबत्ती आदि आवश्यक वस्तुओं का वितिरण किया. वहीं डॉ रामेश्वर सिंह ने कहा कि जनता व पीड़ितों की सेवा से बड़ी कोई सेवा नही है. हम सभी विपदा की इस घड़ी में जनता के साथ है. उन्होंने कहा कि आगे भी वे इसी तरह मदद करने को तैयार और तत्पर हैं.

इस मौके पर डॉ रामेश्वर सिंह के साथ डॉ दिनेश, डॉ संजय, संघ के प्रचारक राजाराम, लोजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह, उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चोबे, जिला सचिव राकेश चौबे, नगर अध्यक्ष संजीव प्रकाश, लोजपा प्रखन्ड अध्यक्ष तारकेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव व राजकिशोर मिश्र मौजूद रहें.

You might also like

Comments are closed.