Abhi Bharat

सीवान : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर क्रीड़ा भारती द्वारा घर-घर योग कार्यक्रम आयोजित

सीवान में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर खेल व खिलाड़ियों के लिए समर्पित अखिल भारतीय संगठन क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में जिले के 13 प्रखंडों व तीन नगर क्षेत्र में योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया.

बता दें कि क्रीड़ा भारती सीवान के मंत्री रोहित सिंह ने बताया कि जिलाध्यक्ष रत्नेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में क्रीड़ा भारती के कार्यकर्ताओं ने जिले के गुठनी, मैरवा, दरौली, जीरादेई, सीवान सदर, बड़हरिया, गोरेयाकोठी, महाराजगंज, हसनपुरा, सिसवन, रघुनाथपुर, आंदर, हुसैनगंज प्रखंडों एवं महराजगंज, मैरवा व सीवान नगर क्षेत्र के सैकड़ों परिवारों में घर-घर योग कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिला मंत्री ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण हमलोग इस बार सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए. इस बार योग दिवस के अन्तर्गत हमारा पूरा फोकस अधिक से अधिक परिवार तक पहुंचने का था, जिसमे क्रीड़ा भारती के कार्यकर्ता काफी हद तक सफल रहे हैं.

वहीं जिला मंत्री रोहित सिंह ने बताया कि जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में प्रांत सह मंत्री नवीन सिंह परमार, सीवान के उपाध्यक्ष अवधेश शर्मा व राजीव रंजन राजू, विभाग संयोजक डाक्टर सुधीर कुमार सिंह , योगाचार्य विनोद पाण्डेय, खेल गुरु संजय पाठक, कबड्डी कोच मनोरंजन कुमार सिंह, ग्रेपलिंग कोच मनीष तिवारी सहित क्रीड़ा भारती सीवान टीम के सक्रिय कार्यकर्ता हिन्दूत्वेन्द्र उपाध्याय, राहुल चौरसिया, पंकज कुमार सिंह, विवेक पर्वत, रविन्द्र कुशवाहा, शम्भू प्रसाद ब्याहुत, शिवेश्वर महादेव भारती, वरूणेश आनंद, नंद कुमार ओझा, अविनाश कुमार यादव ,अक्षय कुशवाहा, प्रणय कुमार सिंह, साहेब राम, चंदन दुबे आदि कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत कर के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम को सफल किया है. (सेंट्रल डेस्क).

You might also like

Comments are closed.