Abhi Bharat

सीवान : बड़हरिया के यमुनागढ़ देवी मंदिर में डीएम-एसपी को किया गया सम्मानित

सीवान के बड़हरिया में विजयादशमी के दिन मंगलवार को जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता एवं जिला पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा ने बड़हरिया प्रखंड स्थित ऐतिहासिक यमुनागढ़ देवी मंदिर प्रांगण में दशहरा के अवसर पर लगने वाले मेले का औचक निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रणव कुमार गिरि, अंचलाधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तव के साथ पुलिस निरीक्षक सह थाना अध्यक्ष पंकज कुमार सहित पुलिस बल के जवान मौजूद थे. निरीक्षण के क्रम में सर्वप्रथम डीएम मुकुल कुमार गुप्ता एवं जिला पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा ने संपूर्ण मेला परिसर में घूम-घूम कर यमुनागढ़ के विषय वस्तु एव दशहरा के अवसर पर लगने वाले मेले के विषय में जानकारी प्राप्त की और विधि व्यवस्था का जायजा लिया. वहीं सुरक्षा के लिए किए गए प्रशासनिक इंतजमात की थाना अध्यक्ष पंकज कुमार से विधिवत जानकारी ली, ताकि 27 दिसंबर को मूर्ति विसर्जन के दौरान मेले में किसी भी परिस्थिति के उत्पन्न होने पर उन्हें ससमय नियंत्रित किया जा सके.

वहीं मेले में प्रशासनिक स्तर पर विधि व्यवस्था बनाए रखने एवं सामाजिक गतिविधियों को ले पेनी नजर बनाए रखने को लेकर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. दशहरा मेला निरीक्षण के मौके पर जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता एवं एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने ऐतिहासिक यमुना गढ़ देवी मंदिर में माता जी का दर्शन व पूजन किया. पूजन के दौरान पूजा समिति के अध्यक्ष मुखिया प्रतिनिधि अश्वनी कुमार उर्फ वाल्मीकि ने दोनों अधिकारियों को माता जी की चुन्द्री भेंट कर सम्मानित किया और यमुना गढ़ देवी मंदिर स्थल को पर्यटन स्थल बनाने में पहल करने की बात कही. (राकेश रंजन गिरी की रिपोर्ट).

You might also like

Comments are closed.