Abhi Bharat

सीवान : स्वतंत्रता दिवस पर बड़हरिया में सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं पर शान से लहराया तिरंगा

सीवान || जिले के बड़हरिया प्रखंड में स्वतंत्रता दिवस धूम धाम से मनाया गया. इस अवसर पर प्रखंड मुख्यालय के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा पूरे सम्मान शान के साथ फहराया गया, अधिकारियों, कर्मचारीयो और आम नागरिकों ने एकजुट होकर देशभक्ति के गीत गाए और भारत माता की जयकारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया.

बता दें कि प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर प्रमुख रहीमा खातून, मनरेगा कार्यालय पर कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) राजेश कुमार सिंह, नगर पंचायत कार्यालय पर नगर पंचायत अध्यक्ष रुखसाना प्रवीण, थाना परिसर में थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा, निबंधन कार्यालय पर निबंधन पदाधिकारी अभिषेक कुमार द्विवेदी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हरिया में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रभात कुमार, बाल विकास परियोजना कार्यालय पर सीडीपीओ बड़हरिया, सेंट्रल बैंक बड़हरिया में शाखा प्रबंधक अमिताभ कुमार, 20 सूत्री कार्यालय पर माधो सिंह, कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, कांग्रेस कार्यालय पर बच्चा सिंह सहित जदयू कार्यालय पर सतेन्द्र सिंह, राजद कार्यालय पर प्रखंड अध्यक्ष ने झंडा की सलामी दी.

वहीं प्रखंड के शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं ने लोक नृत्य, देश भक्ति गीत एव नाट्य मंचन किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीडीओ संदीप कुमार, अंचलाधिकारी सरफराज अहमद, पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा, नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी सुश्री प्रेमशीला, पंचायती राज पदाधिकारी सूरज कुमार, आपूर्ति पदाधिकारी तब्बू खातन, एसआई स्नेहा कुमारी, संध्या कुमारी, खुशबू कुमारी, एएसआई जैनेंद्र कुमार मंडल, अशोक गहलोत, कौसर आलम, निलेश कुमार, भाजपा नेता डॉ अनिल कुमार गिरी, भावी राजद प्रत्याशी डॉ असरफ अली,सांसद प्रतिनिधि अश्वनी कुमार उर्फ वाल्मीकि, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि, नसीम अख्तर, मोहम्मद फैसल, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि रहीमुद्दीन खान, भाजपा अति पिछड़ा मोर्चा के जिलाअध्यक्ष सुनील कुमार चंद्रवंशी, पूर्व मुखिया वीरेंद्र साह, प्रेम प्रकाश सोनी, दाऊद खान, लक्की बाबू, महताब खान, समीम खान, जुल्फिकार अहमद उर्फ मिठू बाबू, मुर्तुजा अली पैगाम, अमीरुल्लाह सैफी व सामाजिक कार्यकर्ता लालबाबू अहमद सहित अन्य गणमान्य लोग एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे. (राकेश रंजन गिरी की रिपोर्ट).

You might also like
Leave A Reply