Abhi Bharat

बेगुसराय में भारतीय मजदुर संघ के जिला इकाई का 62वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक आयोजित

नूर आलम

बेगुसराय में रविवार को भारतीय मजदूर संघ जिला इकाई के तत्वावधान में 62 वाँ स्थापना दिवस समारोह मनाया गया. फर्टिलाइजर खाद प्रतिष्ठान कामगार संघ कार्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष डा सियाराम शर्मा ने द्वीप प्रज्जवलित कर किया.

इसके पूर्व भारतीय मजदूर संघ जिला इकाई बेगूसराय द्वारा महात्मा गाँधी उच्च विधालय बीहट के प्रांगण से कामगार व असंगठित मजदूरों का विशाल जत्था महिला व पुरुष मजदूर हाथ संघ का झंडा लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम, सहित अन्य जयघोष के साथ एन एच- 31 के रास्ते पाटीॅ कार्यालय पहुँचा.

इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष डा सियाराम शर्मा ने सभाको संबोधित करते हुए कहा कि जब तक संगठित होकर मजदूर अपनी आवाज बुलंद नहीं करेंगे तब तक उन्हें उनका अपना वाजिब हक नहीं मिलेगा. बिहार में मजदूरों की प्रति दिन की मजदूरी कम से कम पांच सौ रुपया हो. उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित में मजदूरों की भूमिका कोई नयी बात नहीं हैं. समान काम में समान वेतन को लेकर आगामी नम्बर माह में दिल्ली जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया जाएगा. वहीं भाजपा के प्रदेश मंत्री रामलखन सिंह ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ भारतीय परंपरा, संस्कृति को जीवंत व मजबूत किया जा रहा है. दुनिया को कमाकर खिलाने की शक्ति रखता था भारत. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा ही भारतीय मजदूर संघ की स्थापना की गई थी. भाजपा के वरिष्ठ नेता सवेॅश कुमार ने कहा कि राष्ट्रवादी विचारधारा पर भारतीय मजदूर संघ की स्थापना की गई थी. आप सब राष्ट्रहित को ध्यान में रखकर संगठन को मजबूत करें. आज कुशल प्रधानमंत्री ने डा श्री कृष्ण सिंह के सपनों को जिन्दा किया गया है.

सभा में नगर परिषद बीहट के मुख्य पार्षद अशोक कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष रामजी झा, वरिष्ठ नेता राधा कृष्ण प्रसाद सिन्हा, मनोज कुमार चौधरी, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार मुन्ना, लघु कामगार संघ के जिला अध्यक्ष इब्राहीम खान, हीरालाल सिंह, सह संगठन मंत्री संजय कुमार, विपिन सिंह, कन्हैया शर्मा, राजेंद्र सिंह, राजकिशोर सिंह, देवेन्द्र पोद्दार, कैलाश पोद्दार, कपिलदेव शर्मा, जीवछ झा, मध्यहान भोजन कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सुदीना देवी, जिला सचिव रूबी देवी, गीता देवी, कन्हैया शर्मा, रिना शुक्ला, नन्दु सहित अन्य लोग मौजूद थे.

You might also like

Comments are closed.