Abhi Bharat

बेगूसराय : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को जिला के स्थिति की दी जानकारी

बेगूसराय सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से हुई वार्ता में उन्हें बेगूसराय के संबंध में दी गई.

सोमवार को मीडिया में इसकी जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुमित सन्नी ने कहा कि बेगूसराय में जिला प्रशासन के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ता एवं अन्य प्रबुद्ध जनों द्वारा निरंतर वैश्विक महामारी के इस दौर में आम लोगों तक सुविधाएं मुहैया कराने का कार्य किया जा रहा है. इस संबंध में केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि इस महामारी के मद्देनजर मैं निरंतर बेगूसराय जिलाधिकारी, पुलिस प्रशासन, सामाजिक कार्यकर्ता, भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर पलपल की सूचनाओं से अवगत हो रहा हूँ एवं ऐसे में जो मुख्य समस्या उभर कर सामने आ रही है वह है राशन, राशन कार्ड पर अनाज की उपलब्धता, गैस सिलेंडर, मजबूरी में फंसे लोगों के गाड़ी का पास, पशुओं का चारा, सनेटाइजिंग एवं बेगूसराय से बाहर रहने वाले लोगों तक राशन की उपलब्धता.

उन्होंने कहा कि उपरोक्त सभी बिंदुओं पर केंद्रीय मंत्री ने जिलाधिकारी से वार्ता कर उन्हें डीलरों द्वारा उचित मूल्य पर सही वजन के साथ लोगों को राशन उपलब्ध कराने की बात पर विशेष ध्यान देने को कहा है. भाजपा कार्यकर्ताओं से निरंतर अपने आसपास के क्षेत्र में मॉनिटरिंग कर आम लोगों से हो रही समस्याओं की जानकारी एकत्रित कर उनके निष्पादन को तत्पर रहने को कहा है। उन्होंने बताया कि बेगूसराय जिला अधिकारी एवं सदर अनुमंडल अधिकारी से बात करें उन्हें विभिन्न गांव में डीलरों से एक यूनिट में एक किलोग्राम दाल उपलब्ध कराने पर, बेगूसराय के वैसे छात्रों का आकलन करना जो कोटा में फंसे हैं, मुखिया द्वारा एक परिवार में केवल दो मास्क उपलब्ध कराने के संदर्भ में, सैनिटाइजेशन के काम में दबा के कम प्रयोग संबंधित अन्य कई विषयों पर भी वार्ता हुई एवं इस संदर्भ में सकारात्मक पहलुओं त्वरित कार्यवाही की भी बात कही. (पिंकल कुमार की रिपोर्ट).

You might also like

Comments are closed.