Abhi Bharat

रामगढ़ : झामुमो द्वारा झारखंड आंदोलनकारियों को किया गया सम्मानित

खालिद अनवर

रामगढ़ में शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ. जिसमें झारखंड अलग राज्य की लड़ाई में शामिल रहे लगभग 50 आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया. वहीं इस अवसर पर सरकार के द्वारा 3000 हजार रुपया पेंशन लागू होने पर नाराजगी जताते हुए उसे लोली पॉप बताया गया.

गौरतलब है कि चरही पंचायत भवन में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने झारखंड आंदोलनकारियों सम्मान समारोह का आयोजन किया. इस दौरान झारखंड अलग राज्य में आंदोलनकारी रहे लगभग 50 लोंगो को झामुमो ने सम्मानित किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि झामुमो के केंद्रीय महासचिव फागु बेसरा ने आंदोलनकारियों को शॉल व माला पहनाकर सम्मनित करते हुए बताया कि झारखंड अलग राज्य की मांग के लिए झारखंड के मांडू विधानसभा से सैंकड़ों लोग सडक पर उतरे जेल तक गए तब जाकर झारखंड अलग राज्य का सपना साकार हुआ. हमलोग को झारखंड राज्य दान में नही मिला बल्कि लड़ कर लिए हैं. लेकिन बीजेपी की सरकार ने झारखंडी जनता को झारखण्ड राज्य अलग होने के बाद से ही बेवकूफ बनाते आया है. आज जल जंगल जमीन के लिए हमलोग लड़ाई लड़ रहे है यह रघुवर सरकार यहां की जनता की जमीन जबरन छीनने का काम कर रही है.

इस मौके पर केंद्रीय महासचिव फागु बेसरा, केंद्रीय सचिव राजकुमार महतो, केंद्रीय सदस्य राम प्रकाश भाई पटेल, रामगढ़ जिला सह सचिव मोगल चंद पटेल, जय प्रकाश यादव और मो कुर्बान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.

You might also like

Comments are closed.