Abhi Bharat

दुमका : 73वें स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने किया झंडोत्तोलन

दुमका ज़िले के 73वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाईन मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह 2019 में राज्यपाल झारखण्ड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के द्वारा झण्डोत्तोलन किया गया. वहीं समारोह का मुख्य आकर्षण परेड रहा. परेड में कुल 16 टुकड़ियों ने भाग लिया.

परेड में एसएसबी 35 बटालियन विजयपुर दुमका, जैप-9 साहेबगंज, आईआरबी जामताड़ा, आईआरबी दुमका, जामताड़ा जिला बल, गोड्डा जिला बल, गृह रक्षा वाहिनी दुमका, सहायक पुलिस बल के साथ ही +2 नेशनल स्कूल दुमका, +2 जिला स्कूल दुमका , +2 राजकीय कन्या उच्च विद्यालय दुमका, सिदो कान्हु उच्च विद्यालय दुमका, जिला मुख्यालय (स्काउट एण्ड गाईड) दुमका, अनुसुचित जनजातीय आवासीय बालिका विद्यालय कड़हरबील दुमका, संत तेरेसा बालिका उच्च विद्यालय दुधानी दुमका के स्काउट/गाईड/एनसीसी के प्लाटून भी परेड में शामिल थे.

वहीं राज्यपाल द्वारा स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों में सरसदाहा सरैयाहाट की परवतिया देवी (पत्नी), शिवसुन्दरी रोड दुमका की सुनिति देवी (पत्नी) एवं डंगाल पाड़ा दुमका के फहिम अहमद (पुत्र) को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया.

इस अवसर पर माननीया राज्यपाल झारखण्ड श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा इन्टरमीडिएट एवं मैट्रीक की परीक्षा में जिला में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले इन्टरमीडिएट विज्ञान संकाय में +2 जिला स्कूल, दुमका के छात्र रजीत कुमार मंडल, वाणिज्य संकाय में +2 जिला स्कूल दुमका की छात्रा रानी कुमारी, कला संकाय में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय, दुमका की छात्रा जानकी कुमारी तथा मैट्रीक की परीक्षा में प्रथम स्थान करने वाले संततेरेसा उच्च विद्यालय दुधानी दुमका की छात्रा विदिसा चक्रवर्ती पुरस्कृत की गई.

You might also like

Comments are closed.