Abhi Bharat

दुमका : कांग्रेस महिला इकाई ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को दिखाया काला झंडा

दुमका में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी की महिला इकाई की प्रदेश उपाध्यक्ष अरबी खातुन के नेतृत्व में सड़क पर उतर कर दुमका पहुंचे सांसद निशिकांत दुबे का परिसदन के मुख्य द्वार पर जमकर विरोध किया गया और काला झण्डा दिखाया गया. महिला कार्यकर्ताओ ने निशिकांत दुबे एवं भाजपा के विरुद्ध नारेबाजी भी की.

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अरबी ख़ातून ने कहा कि सांसद निशिकांत दुबे अपने को आम जन से ऊपर देवता तुल्य मसीहा समझते हैं. ये अपने को जनता का सेवक नहीं समझ जनता को अपना सेवक और दास समझते हैं. सार्वजनिक मंच पे अपने पैर को धुलवा कर पिया जाना एक आपराधिक मामला है सरकार इसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई  करे.

उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा अमानवीय असंवैधानिक तरीके से चरण धुलवा कर उनके समर्थक द्वारा पिया जाना एवं इसे सोशल मीडिया में वायरल किये जाने से यहाँ के तमाम वैश्य समुदाय एवं पिछड़ा वर्ग के साथ साथ आमजन आक्रोशित है. कांग्रेस पार्टी इस अमानवीय कृत का घोर विरोध करती है.

You might also like

Comments are closed.