Abhi Bharat

सीवान : स्कूल में लड़कियों को माहवारी संबंधित परेशानियों और बचाव की जानकारी के साथ दिया गया सैनिटरी नैपकिन पैड

राहुल कुमार सोनी

https://youtu.be/MD2CnUp6QLY

सीवान में बुधवार को राजवंशी देवी बालिका उच्च विद्यालय में एक गैर सरकारी संगठन नारी फाउंडेशन द्वारा लड़कियों के बीच निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन का वितरण किया गया.

इस अवसर पर नारी फाउंडेशन की ओर से आयी डॉ अर्चना सिंह ने लड़कियों को माहवारी से सम्बंधित परेशानियों के बारे में विस्तृत जानकारी दिया. साथ ही माहवारी काल में बचाव, सुरक्षा और साफ सफाई के बारे में बताया. वहीं उपाध्याक्ष अजय कुमार पाण्डेय ने विद्यालय प्रशासन तथा रेड क्रॉस को सहयोग के लिय धन्यवाद दिया.

मौके पर संस्था के अध्यक्ष मनीष कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष अजय कुमार पाण्डेय, इवेंट मेनेजर आशुतोष कुमार सिंह, संजोजक सेब्य सैंस, रेड क्रॉस सचिव रत्नेश प्रसाद सिंह और प्रबंध समिति के सदस्य राजीव रंजन राजू समेत समाज सेवी पारस नाथ सिंह उपस्थित थे.

You might also like

Comments are closed.