Abhi Bharat

सीवान : गोरियाकोठी प्रखंड जदयू कार्यकारिणी की बैठक आयोजित

नागेन्द्र तिवारी

सीवान के गोरेयाकोठी प्रखंड में गुुुरुवार को प्रखंड जदयू कार्यकारिणी की बैठक सिसई में प्रखंड अध्यक्ष आजाद खान की अध्यक्षता में हुई.

वहीं मीडिया सेल के जिला संयोजक चन्द्र तिवारी ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं एवं आमजन को सरकारी कार्यों के लाभ लेने में आ रही परेशानी और पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के मनमानी को गम्भीरता से लेते हुए उन्हें चेताया कि समय रहते सुधर जाइये, अन्यथा जब जनता जग जायेगी तब आपलोगों को बखूबी समझा देगी. साथ साथ अपने कार्यकर्ताओं से भ्रस्ट पदाधिकारियों के खिलाफ जंग छेड़ने का आह्वान किया और कहा कि आप हमें प्रूफ दीजिये, हम आपको रिजल्ट देंगे. इस सरकार में गलत करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे.

बैठक में जिलाध्यक्ष इन्द्रदेव सिंह पटेल, महाराजगंज विधायक हेम नारायण साह, मीडिया सेल के जिला संयोजक निकेश चन्द्र तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष मुर्तुजा अली कैसर, महादलित जिलाध्यक्ष नंद लाल राम, उद्योग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष आमोद प्रियदर्शी, अति पिछड़ा जिलाध्यक्ष सत्येंद्र ठाकुर, भगवान यादव, विरेंद्र सिंह, किताबुद्दीन अंसारी, शेषनाथ सिंह, मिंटू सिंह, अनिल कुशवाहा के साथ सभी पंचायत अध्यक्ष प्रखंड कार्यसमिति के पदाधिकारी उपस्थित थे.

You might also like

Comments are closed.