Abhi Bharat

मोकामा : बालिका सुधार गृह से सात लड़कियां फरार

ब्रजकिशोर ‘पिंकू’

https://youtu.be/UD3sIgfIFgc

मोकामा में सोसायटी द्वारा संचालित बालिका सुधार गृह से सात लड़कियां फरार हो गई हैं. सात लड़कियों में 5 लड़कियां मुजफ्फरपुर कांड की पीड़िताएं हैं. वहिं सात लड़कियों के एक साथ फरार होने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है और फरार लड़कियों की तलाश में जगह-जगह छापामारी की जा रही है.

सूत्रों की मानें तो प्रथम दृष्टया सोसायटी द्वारा संचालित एनजीओ की लापरवाही से ही लड़कियां फरार हुई हैं. बताया जा रहा है कि लड़कियां ग्रिल काटकर फरार हुई है. एनजीओ द्वारा संचालित बालिका गृह में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को भी जाने नहीं दिया जाता था.

बता दें कि कई बार निरीक्षण के लिए गए पुलिस पदाधिकारियों को भी सोसायटी द्वारा संचालित एनजीओ के असहयोग का सामना करना पड़ा था. वरीय पदाधिकारी भी वहां निरीक्षण के लिए जाते थे तो सोसाइटी द्वारा संचालित एनजीओ के असहयोग का सामना करना पड़ा था.

You might also like

Comments are closed.