Abhi Bharat

कैमूर : राह चलते छेड़खानी करना मनचलों को पड़ेगा भारी, चौक-चौराहे पर सादे लिबास में ट्रेंड महिला पुलिसकर्मियों की हुई नियुक्ति

विशाल कुमार

https://youtu.be/8dzFduRR-y4

कैमूर में मनचलों की अब खैर नहीं, लड़कियों के छेड़े तो जायेंगे जेल. क्योंकि कैमूर पुलिस ने नया तरीका निकाला है. लड़कियों के साथ टीजिंग की घटना पर रोकथाम के लिए पुलिस ने सादे लिबास में महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की है. ये महिला पुलिस कर्मी कॉलेज और कोचिंग सेंटरों के पास सादे लिबास में रहेगी.

बता दें कि नियुक्त सभी महिला पुलिसकर्मी मार्शल आर्ट भी जानती हैं जो जरूरत पड़े तो मंचलो पर पंच भी बरसायेगीं. इसकी जानकारी देते हुए कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि शिकायत मिल रही थी कि कॉलेज और कोचिंग जाने वाली लड़कियों को मनचले रास्ते मे छेड़ते हैं.

जिसको लेकर पुलिस ने यह योजना बनायी कि अब सादे लिबास में महिला पुलिस को उन जगहों पर लगाया गया है, जहाँ लड़कियां और महिलाओं से मनचले छेडखानी करते हैं.

You might also like

Comments are closed.