Abhi Bharat

कैमूर : मुख्यमंत्री ने करकटगढ़ जल-प्रपात का किया अवलोकन

विशाल कुमार

https://youtu.be/yKSde23k_g8

कैमूर में मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कैमूर पहाड़ी पर स्थित करकटगढ़ जल-प्रपात का अवलोकन किया. मुख्यमंत्री ने करकटगढ़ जल प्रपात के अद्भुत और मनोहारी दृश्य की प्रशंसा की तथा इसके उद्गम स्थल को देखने की इच्छा व्यक्त की. इसके लिये मुख्यमंत्री ने दोबारा कैमूर आने का वादा भी किया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि करकटगढ़ बहुत ही वंडरफुल जगह है और इसे ईको टूरिज्म के रूप में विकसित किया जाय. उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों को आवष्यक दिशा-निर्देश दिये. मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर करकट गढ़ को बढ़ावा दिया गया तो करकट गढ़ बिहार में ही नही देश भर में विख्यात होगा साथ पर्यटक भी आएंगे. उन्होंने कहा कि शाहाबाद क्षेत्र को धान का कटोरा कहा जाता है. ये बिहार ही नहीं इतिहास का गवाह है. यहाँ की खेती के पानी बिजली सड़क पर जोर दिया जाए तो कैमूर के किसान खुशहाल रहेंगे.

मौके पर पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, मुख्य सचिव दीपक कुमार, प्रधान सचिव पथ निर्माण अमृत लाल मीणा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

You might also like

Comments are closed.