Abhi Bharat

कैमूर : दुर्गावती नदी से सूटकेश में एक बच्चे और एक युवक का हाथ-पैर कटा हुआ बिना सिर के धड़ बरामद, इलाके में फैली सनसनी

कैमूर /भभुआ || जिले से बड़ी खबर है, जहां रामगढ़ थाना क्षेत्र के चौरसिया पुल के नीचे दुर्गावती नदी से दो ब्लू कलर के सूटकेश से एक बच्चा और एक युवक का हाथ पैर कटा हुआ श’व बरामद किया गया है. चौंकाने वाली बात यह है कि दोनों के बॉडी से सर गायब है. घटना की सूचना मिलते हीं स्थानीय लोगों की भीड़ घटना स्थल पर जुट गई. वहीं सूचना पर पहुंचे कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला ने मामले की जांच का निर्देश दिया. आशंका जताई जा रही है कि काटने के बाद साक्ष्य छुपाने के लिए दोनों श’व को सूटकेश में भर कर नदी में फेंक दिया गया है.

वहीं एसपी हरिमोहन शुक्ला ने बताया कि रविवार की सुबह करीब 10 बजे सूचना मिली थी कि रामगढ़ थाना क्षेत्र के दुर्गावती नदी में सूटकेश में कटा हुआ एक युवक और एक बच्चा का श’व बरामद किया गया है. जहां सूचना के बाद मौके पर पहुंची फॉरेंसिक की टीम ने घटना स्थल से श’वों के अलग-अलग हिस्सों को बरामद कर कब्जे में ले लिया है. एसपी ने बताया कि अचंभित करने वाली बात यह है कि जिला में अभी किसी थाने में कोई भी लापता व्यक्ति का सूचना दर्ज नहीं कराया गया है. फिलहाल, पुलिस के द्वारा आसपास के सटे हुए बॉर्डर जिलों को इसकी सूचना भेजा जा रही है, ताकि श’वों की पहचान हो सके. वहीं पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और दोनों श’व को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा जा रहा है.

पुलिस श’वों की शिनाख्त करने और मामले की जांच में जुट गई है. वहीं स्थानीय लोगों की माने तो लोगों ने आशंका जताते हुए कहा कि अपराधियों द्वारा ह’त्या के बाद साक्ष्य छुपाने के लिए श’व को काट कर सूटकेश में भर कर फेंक दिया है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है, और लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है. (कैमूर से विशाल कुमार की रिपोर्ट).

You might also like
Leave A Reply