कैमूर : सासाराम सांसद मनोज कुमार ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सुविधा बेहतर बनाने को लेकर दिए कई निर्देश
कैमूर / भभुआ : शुक्रवार को सासाराम सांसद मनोज कुमार ने सिविल सर्जन डॉ चंदेश्वरी रजक की उपस्थिति में सदर अस्पताल कैमूर भभुआ का निरीक्षण और संबंधित पदाधिकारी और कर्मियों के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा बैठक की.

बैठक में स्वास्थ्य संस्थान में अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे सहित सभी जांच सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया. साथ हीं सांसद ने विभाग को अपने स्तर से सभी प्रखंड स्वास्थ्य संस्थानों में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था उपलब्ध कराने हेतु पत्राचार की बात कही. वहीं बैठक में आम जनता को ओपीडी और आपातकालीन इलाज की सुविधा समय पर मुहैया कराया जाने पर जोर दिया गया. बैठक में किशोरियों व महिलाओं के माहवारी स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए सैनिटरी पैड के वितरण और उपलब्धता सुनिश्चित रखने हेतु निर्देश दिया गया. वहीं मातृ और शिशु स्वास्थ्य सेवा सहित समुदाय स्तर पर जरूरत के अनुसार लोगों को अधिक से अधिक लाभ दिया जाए उस पर चर्चा की गईं.
बैठक के दौरान अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, अस्पताल उपाधीक्षक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला लेखा प्रबंधक, जिला मूल्यांकन व अनुश्रवण पदाधिकारी, अस्पताल प्रबंधक सहित नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहें. (कैमूर से विशाल कुमार की रिपोर्ट).