कैमूर : विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा जागरुकता कार्यक्रम आयोजित
कैमूर / भभुआ || विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर भारतीय रेडक्रास सोसाइटी जिला शाखा, भभुआ द्वारा मंगलवार को एक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता रेडक्रास चेयरमैन डॉ रामेश्वर प्रसाद सिंह एवं संचालन सचिव प्रसून कुमार मिश्र ने किया.
इस मौके पर सचिव प्रसून कुमार मिश्र ने बताया कि रेडक्रास राष्ट्रीय शाखा के निर्देशानुसार इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम Together for health, stand with Sciene के तहत एक वर्षीय अभियान चलाया जाना है. अभियान के तहत रेडक्रास स्वयंसेवक गण लोगों को मनुष्य, पशु-पक्षी, पौधों एवं पृथ्वी की रक्षा में विज्ञान की महत्ता से अवगत कराएंगे. इस दौरान वे लोगों को विश्व तथा भारत में हुई वैज्ञानिक खोजों एवं उनसे जीवन में होने वाले सकारात्मक परिवर्तन के बारे में जानकारी देंगे. कोषाध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय, प्रबंध समिति सदस्य अनिल तिवारी एवं लाल बहादुर सिंह यादव ने वैज्ञानिक आविष्कारों के जीवन और प्रकृति पर पड़ने वाले वाले समग्र प्रभाव और इससे चिकित्सा क्षेत्र में आए क्रांतिकारी लाभों की चर्चा की.
वहीं रेडक्रॉस स्वयंसेवक राजीव रंजन पांडेय, मारुति नंदन तिवारी, देवलाल पासवान व अधिवक्ता बालचंद राम आदि ने लोगों से वैज्ञानिक ज्ञान से जीवन को सुखमय बनाने की अपील की. चेयरमैन डा रामेश्वर प्रसाद सिंह ने चिकित्सा क्षेत्र में आधुनिक विज्ञान के योगदान की जानकारी देते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया. (कैमूर से विशाल कुमार की रिपोर्ट).