Abhi Bharat

सीवान : केंद्रीय बजट 2026 की खुशी में भाजयुमो ने ढ़ोल-नगाड़े के साथ मनाया जश्न

सीवान || भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा रविवार को शहर के जेपी चौक पर ढ़ोल-नगाड़े के साथ आज पेश हुए केंद्रीय बजट 2026 पर जश्न मना कर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई दी गई.

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि पटना और वाराणसी में शिप रिपेयर सेंटर बनाए जाएंगे, जो खास तौर पर आंतरिक जलमार्गों के लिए होंगे. इन सेंटरों से नदी मार्ग से होने वाले परिवहन को मजबूती मिलेगी और दोनों शहरों को वाटरवेज हब के रूप में विकसित किया जाएगा. इससे बिहार की अर्थव्यवस्था को न केवल मजबूती मिलेगी बल्कि यहां रोजगार के अवसर पर सृजित होंगे. बायो फार्मा के लिए 10 हजार करोड़ रुपये की “बायोफार्मा शक्ति” योजना शुरू की जाएगी, जिसके तहत तीन नए संस्थान स्थापित होंगे और देश को मेडिकल टूरिज्म का हब बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस बजट में भारत के युवा के लिए सेवा क्षेत्र पर फोकस रखा गया है. उच्चाधिकार प्राप्त समिति शिक्षा, रोजगार और उद्यम को जोड़कर विकास और निर्यात की संभावनाओं को बढ़ाएगी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2047 तक 10 फीसदी की वैश्विक हिस्सेदारी के साथ सेवा क्षेत्र में भारत को अग्रणी बनाने के प्रयास पर जोर दिया गया है.

वहीं जिला के प्रभारी लाल बाबू कुशवाहा ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने युवाओं के विकास और रोजगार के नए अवसरों के सृजन को अपनी नीतियों का केंद्र बनाया है. आज इन्हीं प्रयासों के कारण भारत केवल उपभोक्ता नहीं, बल्कि वैश्विक बाजार और वैश्विक आपूर्ति शृंखला का महत्वपूर्ण केंद्र बनता जा रहा है. यही नीतियां आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जमीन पर उतार रही हैं और भारत को एक सशक्त वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित कर रही हैं. इस सर्वस्पर्शी, समावेशी और कल्याणकारी बजट के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण तथा उनकी पूरी टीम को हृदय से कोटि-कोटि धन्यवाद करता हूं.

मौके पर मुख्य रूप से नन्द प्रसाद चौहान, सत्यम सिंह सोनू, मुकेश सिंह कुशवाहा, देवेंद्र गुप्ता, अनुरंजन मिश्रा, भाजपा मीडिया के प्रभारी आदित्य कुमार पाठक, रवि पटेल, विजय सोनी, मृत्युंजय कुमार सिकु, विनय कुमार सोनी, धीरज कुमार, पिंटू कुमार, सौरभ कुशवाहा, सतीश कुमार सिंह एवं नन्हे यादव आदि मौजूद रहें. (ब्यूरो रिपोर्ट).

You might also like
Leave A Reply