Abhi Bharat

जमशेदपुर : झारखण्ड स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर भाजपा ने भगवान बिरसा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

अभिजीत अधर्जी

जमशेदपुर में झारखंड स्थापना दिवस व बिरसा मुंडा जयंती पर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा बिरसानगर के सन्डे मार्केट में अवस्थित भगवान वीर बिरसा मुंडा की भव्य प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया. जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार की अगुआई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में शिरकत किया. इस दौरान महानगर भाजपा जिला पदाधिकारियों समेत विभिन्न मण्डलों के अध्यक्ष और काफ़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे.

मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि धरती आबा की जयंती और झारखंड स्थापना दिवस हम सबों के लिए गौरव का क्षण है. भगवान बिरसा ‘झारखंड’ के शौर्य के प्रतीक हैं. उनकी अदम्य साहस तथा जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की प्रतिबद्धता हमारे लिए प्रेरणा का स्त्रोत है. भगवान बिरसा मुंडा के जीवन से प्रेरित होकर राज्य की भाजपा नित रघुवर सरकार तथा केंद्र की मोदी सरकार उन आदिवासी समुदायों को सशक्‍त करने के लिए युद्धस्तरीय प्रयास कर रहे हैं जो भारत के गौरव हैं. भाजपा जिलाध्यक्ष नें राज्य के 18 वें स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि यह राज्यवासियों के लिए गौरव और उत्साह का क्षण है. राज्य नें युवावस्था में प्रवेश कर लिया है। युवाओं के कंधों पर राज्य की प्रगति और समृद्धि की महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी होगी. उन्होंने इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी को भी याद करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता ज़ाहिर की और कहा कि वाजपेयी जी के बदौलत ही हमें झारखंड के रूप में नया राज्य मिल सका था.

बिरसानगर में माल्यार्पण करने वालों में विशेष रूप से मिथिलेश सिंह यादव, चंद्रशेखर मिश्रा, संजीव सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, पवन अग्रवाल, भूपेंद्र सिंह, बारी मुर्मू, सत्यप्रकाश सिंह, अनिल मोदी, चंद्रशेखर गुप्ता, राकेश सिंह, पुष्पा तिर्की, शिखराय चौधरी, विमलकांत झा, सुनील बारी, बिमल जालान, अमरजीत सिंह राजा, काजू सांडिल्य, नीरू सिंह, परेश मुखी, श्रीराम प्रसाद, जितेंद्र राय, प्रोबिर चटर्जी राणा, संतोष सार्दुल, तनुश्री यादव, लक्ष्मी मिर्धा, मिली दास, अशोक सामंत, बिनांनद सिरका, गणेश मुंडा, रमेश बास्के, विजय सोय, बंटी अग्रवाल, शशि शेखर, तेजेंदर सिंह, संजय शर्मा, विशु सिंह, आकाश सिंह समेत काफ़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

You might also like

Comments are closed.